क्यों महाभारत में अंधे धृतराष्ट्र को युद्ध का दोषी माना गया | Dhritarashtra

कैसे हुआ धृतराष्ट्र का जन्म? क्यों वे बचपन से ही अंधे थे? क्या धृतराष्ट्र ने अपनी पत्नी गांधारी के परिवार का नाश किया? कैसे महाभारत युद्ध के जिम्मेदार धृतराष्ट्र ही थे? दोस्तों ऐसे ही रोचक सवालों के रोचक उतर है हमारे आज के इस अंक में? सभी सवालों के उतर जानने के लिए यह अंत तक जरूर पढ़े ! दोस्तों महाभारत ग्रन्थ अपने आप में बहुत से रहस्य समेटे हुए है! आप जितना इससे पढ़ेंगे उतना है और जानने की इच्छा आपके मन में उत्पन्न होगी ! आज हम आपको बताएँगे महाभारत के एक अनोखे और अद्भुत पात्र के बारे में, वो पात्र है महाभारत में कौरव कहलाने वाले दुर्योधन के पिता, महाराज धृतराष्ट्र ! ब्रह्मा जी के एक श्राप के कारण देवी गंगा और शांतनु को पृथ्वीलोक पे जन्म लेना पड़ा था ! कुरु राजा शांतनु और देवी गंगा को एक पुत्र हुआ जिसे देवव्रत कहा गया ! देवव्रत ने जब आजीवन ब्रह्मचर्य रहने की प्रतिज्ञा ले ली तब उन्हें भीष्म कहा जाने लगा और आगे चलकर भीष्म पितामह कहलाये ! यह तो सभी जानते हैं कि इस प्रतीज्ञा के पीछे शांतनु की दूसरी पत्नी निषाद कन्या सत्यवती का हाथ था। सत्यवती चाहती थी कि उसके ही पुत्र राजगद्दी पर